Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2023। एक स्कूल बस द्वारा एक बछड़े को कुचल देने व एक को घायल कर देने के मामले में खूब हंगामा हुआ। गांव में कुछ आक्रोशित युवाओं ने बस में तोड़ फोड़ की और चालक के साथ मारपीट पर उतारू हो गए तो पुलिस वालों ने हल्का बल प्रयोग किया। बीच बचाव में सरपंच जसवीर सारण को मामूली चोट आई। मामला गर्माया और सभी थाने पहुंचे। सारण ने बताया कि बस भारती निकेतन स्कूल की थी और संचालक ने गांव की गौशाला में एक लाख रूपए का सहयोग देने की बात पर मामला शांत हुआ। वहीं एसआई बलवीरसिंह ने बस चालक रूपाराम जाट निवासी अमृतवासी के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर एक बछड़े की मौत व एक बछड़े को घायल करने व आम मानव जीवन के संकट की स्थिति उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को दी गई है।