Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2023। कस्बे में सेवा व धर्म से जुड़े दो विशेष आयोजन आज और कल में आयोजित होंगे। अनेक श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुटें है। मोहनराम मांगीलाल पुरोहित परिवार ने कालू रोड स्थित गौमाता भंडारा गौशाला में मुख्य द्वार व भवन का निर्माण करवाया गया है। आज शाम 7 बजे से गौशाला प्रांगण में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। कल सुबह 11 बजे निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान अनेक गौसेवी श्रद्धालु समारोह में भाग लेंगे।
शिव मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण, भजन कीर्तन के साथ रखेंगे नींव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास स्थित गणेश मंदिर में स्थित शिवालय का भव्य पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। कल सुबह 9 बजे से 1 बजे तक मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन कलाकार नवदीप बीकानेरी व नारायण कलाणी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंदिर के नवनिर्माण के लिए कल दोपहर अभिजीत मुहुर्त में 12.15 बजे नींव रखी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में भाग लेंगे।