Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। क्षेत्र से खास खबरें पढें एक साथ न्यूज एक्सप्रेस फर्स्ट में।

विवाह का अनोखा कार्ड, हो रहा चर्चित, कड़वासरा परिवार ने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवाह के कार्ड में अलग कुछ लिखवाने का ट्रेंड आजकल खासा लोकप्रिय हो रहा है। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में चोखाराम कड़वासरा के पौत्र बीरबल के विवाह का कार्ड भी चर्चा में छाया हुआ है। क्षेत्र में लगातार बढ़ते हादसों और इन हादसों में जान गंवाते युवाओं से व्यथित चोखाराम ने व उनके बेटे रामप्रताप ने विवाह के कार्ड पर हेलमेट पहनने का संदेश छपवाया है। जागरूकता के लिए किए गए प्रयास की सराहना चारों ओर हो रही है। पिता रामप्रताप ने टाइम्स को बताया कि वे चाहते है कोई भी युवा मोटरसाइकिल पर घर से निकले तो हेलमेट पहन कर निकले और अपने अमूल्य जीवन की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन पर उनके परिवार सहित समाज व देश का हक है उन्हें अपने जीवन का मूल्य समझना चाहिए। गांव में जिन घरों में कार्ड पहुंचा उस घरों में कार्ड पर लिखे इस सन्देश की चर्चा हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में बीरबल कड़वासरा के विवाह का कार्ड हुआ चर्चित।

40 वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग, गुसाई ने प्रदर्शन की चेतावनी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। पार्षद विनोदगिरी गुसाईं ने श्रीडूंगरगढ़ शहर क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन दिया। गुसाई ने चौधरी से पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग की है। गुसाई ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा ना तो नल से पेयजल आपूर्ति की जा रही है ना ही टेंकरो से पानी पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में सभी वार्डों में नागरिक अपने स्तर पर टैंकर डलवा कर परेशान हो गए है। गुसाई ने शीघ्र प्रभावी समाधान नही किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी से प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग के साथ दिया ज्ञापन।

पानी के लिए तरसे ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माताजी मोड़ मिंगसरिया में स्थित ट्यूबवेल बन्द पड़ा है जिससे ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 4 माह से यहां ट्यूबवेल बन्द पड़ा है और अनेक बार शिकायतें करने पर भी अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां ग्रामीण और पशु पेयजल संकट से जूझ रहे है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए विभाग से ट्यूबवेल को दुरस्त करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माताजी मोड़ पर प्यासा गौवंश।