Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2023। देर रात बीकानेर से रवाना होकर जयपुर जा रही बस बीकानेर की ओर जा रही बोलेरो से भिड़ गई। दुर्घटना में पांच जने घायल हो गए व बड़ी संख्या में यात्री परेशान हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब साढे ग्यारह बजे बीकानेर से आ रही बस सामने आ रही बोलेरो से टकरा गई। अस्पताल में ड्यूटी ऑफिसर डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने मेडिकल टीम के साथ घायलों का ईलाज किया। स्वामी ने बताया कि घटना में 44 वर्षीय महिला अलीअसंबा पुत्री मैथ्यू, 55 वर्षीय सेटू पुत्री जोसेफ, 32 वर्षीय लिट्टू पुत्री जॉन, 44 वर्षीय शांति पुत्री मैथ्यू, सहित 39 वर्षीय राहुल पुत्र एनके एडमिरल घायल हुए। प्राथमिक ईलाज के बाद सभी बीकानेर चले गए। इन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सभी यात्रियों को पीछे से बस बुलाकर जयपुर रवाना किया गया तथा दुर्घटना ग्रस्त बस को थाने में खड़ा किया गया है। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से रवाना होकर जयपुर की ओर जा रही बस टकराई बोलेरा से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की ओर जा रही बोलेरो टकराई, सभी सवार सुरक्षित।