Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। बेटा बेटी के विवाह में शामिल होने से नाराज परिवार के लोगों ने वृद्धा से मारपीट की और वृद्धा ने बेटे के साथ पहुंच कर सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। 55 वर्षीय नानूदेवी पत्नी भीखाराम मेघवाल निवासी जोधासर ने अपने पुत्र कालूराम के साथ सेरूणा थाने में उपस्थित होकर दीनदयाल, रेवंतराम, लेखुराम पुत्र ताजुराम निवासी बिग्गा, मुन्नीराम, संपतराम, लिच्छुराम पुत्र दुर्गाराम, ओमप्रकाश, जीवराज पुत्र रिगताराम, दानाराम पुत्र फेताराम, सुरेश पुत्र फताराम के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह वह राशन की दुकान पर सामान लेकर लौट रही थी तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर धक्का दिया व मारपीट की। उसके पुत्र कालूराम व मोहल्ले के लोगों ने आकर बीच बचाव कर छुड़वाया जिसमें शांति व उसके बेटे नत्थुराम को भी चोंटे आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी गई है। बता देवें इसी मामले में लिछुराम ने भी 13 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और ये परस्पर मामला भी दर्ज हो गया है।