Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। चर्चित चक्रवाती तूफान गुजरात के तटों पर पहुंच गया है और तूफान बिपरजॉय की चेतावनी के मद्देनजर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीआरएफ, आर्मी, एयरफोर्स और बीएसएफ के अधिकारियों की वीडियो क्रांफ्रेंस के माध्यम से बैठक लेते हुए सतर्कता के निर्देश दिए। कलाल ने कहा कि सभी विभाग आगामी तीन दिन के लिए सतर्क रहें और त्वरित रेस्पॉन्स सुनिश्चित करें। जिला एवं ब्लॉक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ इनकी सूचना देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी तीन-चार दिन किसी भी जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इस दौरान प्रत्येक कार्मिक को अपने मुख्यालय पर रहेगा। उन्होंने जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों के लो लाइन एरिया का विजिट करने और सुरक्षा के आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी अतिरिक्त सतर्कता रखने और इस दौरान अन्यत्र शिफ्ट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अपने मोबाइल फोन को अलर्ट मोड पर रखें। इस दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, एडीएम सिटी हरि सिंह मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।