Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 14 जून 2023। मंगलवार देर शाम नीट परीक्षा का परिणाम जारी हुआ जिसमें क्षेत्र के भारती निकेतन स्कूल के बच्चों ने सफलताएं हासिल कर यह प्रमाणित कर दिया है की अब डॉक्टर बनने के लिए कोटा, सीकर, बीकानेर जाना मजबूरी नहीं रहा है और श्रीडूंगरगढ में ही भारती निकेतन स्कूल द्वारा कोटा, सीकर की उच्च स्तरीय फेकल्टियो के माध्यम से श्रीडूंगरगढ में ही सफलता दिलवाई जा रही है। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया की भारती कैरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले लोकेश स्वामी का नीट परिणाम में 570 अंको के साथ 22464 कैटेगरी रैंक आई है और सुनीता शर्मा ने 655 अंकों के साथ 3064 कैटेगरी रैंक हासिल की है। स्वामी ने बताया की क्षेत्र के बच्चों के लिए शहर से बाहर जाकर महंगी फीसों के साथ असुरक्षित माहौल में पढ़ने की मजबूरी को देखते हुए उच्च स्तरीय कैरियर इंस्टीट्यूट श्रीडूंगरगढ में ही स्थापित किया गया है। और विद्यार्थियों की सफलता के प्रति समर्पण का ही परिणाम है की भारती निकेतन कैरियर इंस्टीट्यूट लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।