Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-06-11 at 4.41.55 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2023। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला से सोशल मीडिया पर छेड़खानी व अभद्र कमेंट कर पीछा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी मोहित सोनी को पकड़ा है। जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया है। युवक की गिरफ्तारी में थानाधिकारी महावीर प्रसाद के साथ सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सींगड़, हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी, सुरेन्द्र कुमार, दीपक यादव, कांस्टेबल हरफूल, धर्मेन्द्र, प्रभूराम, पुखराज शामिल रहें। इस संदर्भ में पीड़िता ने 18 मई को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें से एक मोहित सोनी की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकी एक अन्य सुरेश राजपुरोहित को पुलिस तलाश रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।