Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के व्यस्त मार्गों में शामिल गौरव पथ पर मारपीट कर बाइक व रूपए छीन लेने का आरोप लगाते हुए एक जनें पांच जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी देवकरण पुत्र गिरधारीलाल माली ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी पांच युवकों पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मुन्नीराम जाट व विष्णुनाथ निवासी कालूबास, गोविंदराम जाट व नवरतन भादू निवासी आड़सरबास, कैलाश लोहिया निवासी बिग्गाबास ने गौरवपथ रोड पर उससे मारपीट करते हुए मोटरसाइकिल व रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।