Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230608-WA0155
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 8 जून 2023। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव क्रम में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ में आगामी 19 जून को नेशनल हाइवे स्थित विनोदगिरी गुसाईं के फार्म हाउस पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक भाजपा वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा ने बताया कि 9 वर्षो के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सहित जिले भर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी के लिए भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को बैठक गुरुवार को आयोजन स्थल पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गोदारा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,  विनोद गिरी गुंसाई, कुंभाराम सिद्ध, शिव कुमार स्वामी, महावीर अडावलिया, बजरंग सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, रामरतन विश्नोई, हुकमाराम भादू, मांगीलाल गोदारा, महेंद्र राजपूत, काननाथ, धर्मवीर गोदारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई और संयोजन समिति गठित की गई हैं।