Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-06-04 at 15.54.10
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2023। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए आज निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें समाज के मनीष नौलखा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। सभा भवन में परिषद के सत्र 2023-24 की साधारण बैठक का आयोजन निर्वतमान अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मंत्री दीपक सेठिया ने पूरे वर्ष में हुए कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की कोषाध्यक्ष मुकेश बोथरा ने पूरे वर्ष का अंकेक्षित हिसाब प्रस्तुत किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी भंवरलाल दुगड़ ने संपन्न करवाई। दुगड़ ने बताया कि चुनाव के लिए दो नामांकन मनीष नौलखा व दीपक सेठिया का आया जिनमें दीपक सेठिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया। दुगड़ ने मनीष नौलखा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा की व निर्वाचन पत्र सौंपा गया। सभी सदस्यों ने नौलखा को शुभकामनाएं दी व चुनाव के पश्चात सभी मालू भवन पहुंचे जहां सेवा केंद्र व्यवस्थापिका डॉक्टर संपूर्णयशा के दर्शन किए और साध्वी ने मंगल पाठ सुनाकर सफल कार्यकाल की मंगल कामना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ समाज के युवक परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली मनीष नौलखा को, समाज बंधुओं ने दी शुभकामनाएं।