Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद क्षेत्र में प्रायः सभी स्कूलों में उत्साह का माहौल है। शहर में स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल “एजी मिशन” की बालिका गरिमा प्रजापत पुत्री पवन कुमार प्रजापत ने पूरे उपखंड में सर्वाधिक अंक हासिल किए है। स्कूल के निदेशक रजनीश कौशिक ने बताया कि गरिमा ने 97.83% अंक हासिल कर क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में गरिमा का फूलमालाओं से सम्मान कर तिलक लगाया गया। पूरे स्टाफ ने स्कूल व माता पिता का नाम रोशन करने पर बालिका का मुंह मीठा करवा कर बधाइयां दी। गरिमा ने इस सफलता का श्रेय गुरूजनों सहित अपने माता पिता को देते हुए विद्यार्थियों के लिए निरंतर अध्ययन का संदेश दिया। स्कूल में 96.50% अंको के साथ छात्रा ख्वाहिश पुत्री सुनील कुमार खंडेलवाल रही वहीं सलोनी पुत्री पवन कुमार राठी ने 90.60% अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कौशिक ने बताया कि विद्यालय में 10वीं बोर्ड में 20 विद्यार्थी बैठे व सभी ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में नियमित कक्षाओं के साथ विशेष कक्षाओं का आयोजन व नियमित टेस्ट लेने की श्रृंखला के कारण बेहतरीन परिणाम आया है। परिणाम के बाद स्कूल में जश्न का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन की छात्रा गरिमा रही है श्रीडूंगरगढ़ टॉपर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल निदेशक सहित स्टाफ ने किया बालिका का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टॉफ ने फूलमालाओं से सम्मान कर दी बधाइयां।