Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230601-WA0052
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। मंहगाई राहत शिविरों के आयोजन को विपक्ष ने अनेक विवादों में घेरा है परंतु आज श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर से शिविर की एक सुखद तस्वीर भी सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने अपने बेहद उत्साहित होकर शिविर में अपना काम करवाया और सीएम को जुग जुग जीने का आशीर्वाद देते हुए घर लौटा। वाकया कुछ युं हुआ कि गांव के 87 वर्षीय बुजुर्ग केशराराम पुत्र रेवंतराम उत्साह के साथ शिविर में पहुंचे। शिविर प्रभारी मुकेश चौधरी से मिले और अपना परिचय दिया। चौधरी ने कहा बाबा कोई काम है क्या.? केशराराम ने हंसते हुए कहा कि “साब, घूमणो चाहूं हूं। बैठे-बैठे गोडा जुड़ जासी।” इस पर चौधरी के निदेर्शों पर नायब तहसीलदार रमेशसिंह व रोडवेज कार्मिक महावीर सिखवाल ने सीनियर सिटीजन के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए केशराराम पुत्र रेवंतराम का रोडवेज में यात्रा का निःशुल्क यात्रा पंजीयन पत्र तैयार किया। शिविर स्थल पर कुछ ही देर में केशराराम को पत्र बनाकर सौंप दिया। बुजुर्ग ने प्रसन्न होकर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी की टीम की सराहना की व सीएम अशोक गहलोत की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए आभार जताया। पोतें व पड़पोतों के साथ 30 लोगों के भरे पूरे परिवार में रहने वाले केशराराम की जिंदादिली देख कर शिविर में उपस्थित सभी अधिकारी प्रभावित हुए। केशराराम से जब कोई संदेश देने को कहा तो उन्होंने कहा कि जुगत और चाव से जीवन का हर क्षण मानख ने जीणो चाहिजै। इस दौरान बीडीओ रामचंद्र जाट, सरंपच किशन गोदारा, विद्यालय सहायक दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्ग केशराराम को सौंप दिया निशुल्क यात्रा पत्र, उनकी जिदांदिली देखकर हर कोई प्रभावित हुआ।