Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। एक ओर जहां दिल्ली में सरेराह नाबालिक की हत्या किए जाने पर लोग पास से गुजरते रहे और पब्लिक पुलिसिंग की चर्चा मीडिया में छा गई वहीं हमारे पड़ौस के गांव ज्याक में आज पब्लिक पुलिसिंग की मिसाल देखने को मिली है। बता देवें चुरू व बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती चोरी की वारदातों से अनेक गांवों में ग्रामीण अलर्ट है। वे किसी भी अपरिचित के नजर आने पर उनसे पूछताछ कर रहें है। आज दोपहर करीब 12.30 बजे गांव ज्याक में एक ढाबे पर तीन अज्ञात जनें रूके। ग्रामीणों ने उनसे आईडी व गाड़ी के कागज मांगे तो आरोपियों के पास कुछ नहीं मिला। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और ग्रामीणों का शक मजबूत हुआ तो तीनों की तलाशी ली गई। इनके पास कुछ औजार मिले तथा एक मोटरसाइकिल जिसे इन्होंने जसरासर से चोरी कर लाना बताया। कुछ युवाओं ने कठोर होकर पूछा तो तीनों ने स्वयं को चोर बताया इस पर ग्रामीणों ने तीनों को सांडवा पुलिस थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि तीनों ही पूर्व से अपराधी है।
धनेरू में चोरी की वारदात होते होते बची, लगा रहें है पहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंयारा केम्प से लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दक्षिणी गांवो में ग्रामीण पहरा दे रहें है। धनेरू सरपंच मोहन स्वामी ने बताया कि गांव में युवा पहरा दे रहे है। स्वामी ने बताया कि गत दिनों एक ब्राह्मण परिवार पड़ोसियों में जाग हो जाने से चोरों के भागने से वारदात का शिकार होते होते बच गया। गत दिनों एक संदिग्ध बोलेरो भी ग्रामीणों ने रोकी व पुलिस को सूचना दी। बता देवें सोनियासर, बाडेला सहित अनेक गांवो में ग्रामीण अलर्ट है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोटरसाइकिल चोरी कर चोर पहुंचे गांव ज्याक में, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने की पूछताछ, तीनों को पहुंचाया सांडवा थाने।