Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2023। क्षेत्र में तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आचार्य श्रीतुलसी महाप्रयाण दिवस पर साध्वी डॉ संपूर्णयशा के सान्निध्य में 4 जून को सुबह 9 बजे मालू भवन में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय कन्यादान आखिर क्यों ? रखा गया है तथा प्रतिभागी को 4 मिनट में अपनी भावाभिव्यक्ति दे सकेंगे। मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा ने बताया कि प्रतियोगिता में युवक युवतियों सहित कोई भी महिला पुरूष भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता संयोजक महिमा दूगड़ ने बताया कि भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना नाम 3 जून को दोपहर 3 बजे तक 8769806210 या 9950818873 पर दर्ज करवा सकते है। बता देवें मंडल द्वारा अनेक बौद्धिक व सांस्कृतिक आयोजन करवाए जाते है जिससे शहर में अनेक युवाओं व युवतियों को अपनी क्षमताओं के विकास का अवसर प्राप्त होता है। इसी क्रम में आयोजित इस भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय व कॉलेज के विद्यार्थियों सहित अनेक प्रतिभागियों में भाग लेने का उत्साह है और क्षेत्र में विषय व आयोजन को लेकर चर्चा भी हो रही है।