Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2023। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के श्रीडूंगरगढ़ की सीमा में प्रवेश के साथ ही शुरू हुआ अभिनंदन का क्रम श्रीडूंगरगढ़ की सीमा पार करने तक लगातार जारी रहा। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नागरिक अभिनंदन के बाद यहां से रवाना होने पर गांव बेनीसर बस स्टैण्ड़ पर अर्जुन मेघवाल फैन क्लब द्वारा अभिंनदन किया गया। यहां क्लब के ओशो जिज्ञासु सिद्ध, सागर राम पंवार, मोहनलाल मेघवाल, देवनाथ सिद्ध, भागूराम गोदारा आदि ने अर्जुनराम मेघवाल एवं लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा का ग्रामीणों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। यहां पर भाजयुमो देहात अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, धूड़ाराम मेघवाल ने भी अभिनंदन किया। गांव लखासर में श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल संयोजक महेन्द्र सिंह लखासर सहित ग्रामीणों ने अभिनदंन किया। यहां मूलसिंह तंवर, भंवरलाल खिलेरी, मालाराम खिलेरी, कैलाश पुरी, रामेश्वरलाल, कुनणा महाराज, लालूराम खिलेरी, दानाराम गेट, नानूराम खिलेरी, जेठाराम मेघवाल, मदनसिंह तंवर, जयपालसिंह तंवर, मदनसिंह राठौड़, लालूराम नायक, खिराज नाई, बृजलाल नाई, सहीराम खिलेरी सहित बड़ी संख्या में लखासर के ग्रामीणों ने मेघवाल सहित जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, गुमानसिंह राजपुरोहित आदि का भी स्वागत किया। गांव शेरूणा में होटल तेजा गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। यहां रामरतन विश्नोई, रामनिवास महिया, बजरंग सारस्वत, अगरसिंह पड़िहार, देहात मंडल अध्यक्ष जगदीश स्वामी, सांवतसर सरपंच महीराम, टेऊ सरपंच सुनील दुगालिया, पवन स्वामी, बंशी, रामनिवास विश्नोई, देवीलाल लेघा, गिरधारी गोदारा, देराजसर सरपंच गोविंदराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेघवाल का माल्यार्पण किया एवं साफा पहनाते हुए भाजपा के नारे लगाए। इनके अलावा गांव जोधासर, झंझेऊ में भी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनीसर में ग्रामीणों ने किया केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में ग्रामीणों ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरूणा के तेजा गार्डन में किया गया केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन।