Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2023। रविवार को जन्म देने वाली माँ द्वारा अपने नवजात को कचरे में फेंक देने के बाद सोमवार को मौत ने नवजात को अपने आग़ोश में ले लिया। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से निकलते ही कालू रोड पर कपड़े में लपेट कर फेंके हुए नवजात को दोपहर करीब 3.40 बजे राहगीरों ने सम्भाला था और श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया था। यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया और आज सोमवार को नवजात आखिर अपनी साँसों की जंग हार गया। क्षेत्र के लिए शर्मसार करने वाली इस घटना में पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। जिसके जांच हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंपी गई है।