Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2023, विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस हर साल 29 मई को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत साल 2004 में हुई थी। विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस 1958 को विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन के स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाचन का दुरुस्त होना सबसे ज्यादा जरूरी है। खराब पाचन कई सारी बीमारियों का कारण बन सकता है। पाचन तंत्र शरीर में सबसे जरूरी फंक्शन्स में से एक है और वह 70% इम्यूनिटी का निर्माण करता है।तो इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को डाइजेस्टिव सिस्टम के महत्व को बताना और इसे सुधारने के लिए क्या करना चाहिए, इसके बारे में बताना है।

घर का बना सादा, कम तेल, मिर्च- मसालेदार भोजन हर तरह से बेस्ट होता है, लेकिन पाचन को सही रखने में एक्सरसाइज का भी बहुत बड़ा रोल होता है। तो खाने के बाद अगर आप बस 10 मिनट टहलने की आदत डाल लें, तो आप गैस, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। साथ ही इस 10 मिनट की वॉक से और भी कई फायदे मिलते हैं। जानेंगे यहां इसके बारे में…

खाने के बाद टहलने से मिलते हैं क्या-क्या फायदे?

1. पाचन में सुधार

रात को खाने के बाद टहलना से खाना आसानी से पच जाता है। वहीं इसके उलट खाने के तुरंत बाद लेटने, सोफे पर बैठने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

2. ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। फिजिकल एक्टिविटी शरीर में ग्लूकोज का सही ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करती है, जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है।

3. वजन होता है कम

खाने के बाद टहलने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है। खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

4. आती है अच्छी नींद

वॉक करने से खाना जल्दी पच जाता है जिससे नींद अच्छी आती है।

5. दिमाग रहता है शांत

जब पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती, तो मूड भी अच्छा रहता है और तनाव दूर रहता है।

तो इन सभी फायदों के लिए आज से डाल दें खाने के बाद टहलने की आदत।