Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2023। कस्बे के वार्ड 32 निवासी दो सगी बहिनों का घर शादी के 16 साल बाद दहेज के लालच में उजड़ गया। दोनों बहिनों ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर अपने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज करवाये है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे की निवासी जेठी देवी व लाली देवी का विवाह 11 मार्च 2007 को क्रमश शेरुणा निवासी नेमनाथ और इसरनाथ के साथ हुवा था। शादी के बाद से ही आरोपियों ने दहेज प्रताड़ना देते हुए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी इसरनाथ ने अपनी पत्नी लाली देवी के साथ गत 20 मई को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद 25 मई को आरोपी नेमनाथ ने भी अपनी पत्नी जेठी देवी के साथ भी मारपीट कर उसे भी घर से निकाल दिया। पीड़िताओं के भाई ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन आरोपी नही माने और दहेज देने पर ही घर मे रखने की बात पर अड़े रहे। आरोपियों ने दोनो बहिनों का स्त्री धन भी हड़प लिया। पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर लिए है। जिनकी जांच इंचार्ज एसएचओ बलबीर सिंह करेंगे।