Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को भाजपा ने संगठनात्मक रचना में चार मंड़लों में बांटा हुआ है और गुरूवार को दो मंडलों की बैठकें हुई एवं दो मंडलों की बैठक शुक्रवार को होगी। शहर मंडल की बैठक की शुरूआत पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, प्रभारी कोझुराम सारस्वत, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। बैठक में वक्ताओं ने जम कर कांग्रेस सरकार की कमियां गिनवाई एवं मोदी राज की राष्ट्रहित की नीतियों के कारण विधानसभा चुनावों में भाजपा जीतने की बात कही। बैठक में मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, एससी मोर्चा विष्णु वाल्मीकि, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत, चांदरतन सेठिया, मघराज तेजी, हेमराज बरडिया, अनिल वाल्मीकि, नारायण मोट, सुरेन्द्र चुरा, राजू राजपुरोहित, ओम सोनी, भवानी प्रकाश तावणीयाँ, गौरीशंकर माली, अशोक माली, नानूराम स्वामी, संदीप कायल, नंदू नाई, महेन्द्र राजपूत, भवानी सिंह, प्रिशु स्वामी, योगेश शर्मा, रमेश प्रताप, शिव बिहानी, तरुण प्रजापत, किशन पूरी, जोराराम जाट, राकेश बिहानी, गोपी मेघवाल, जगदीश आसोपा, नथु सिंह सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोमासर मंडल के कार्यकर्ता भी पहुंचें श्रीडूंगरगढ़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा मोमासर मंडल के कार्यकर्ता भी गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे एवं भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बूथ जीता चुनाव जीता को भाजपा का मूलमंत्र बताते हुए प्रत्येक बुथ पर हर पन्ने का पन्ना प्रमुख को पार्टी का सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता बताया। बैठक में मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह राठौड़, पुर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रवण नाई, मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, महामंत्री प्रेम नायक, पूर्व सरपंच बहादुरनाथ सिद्ध, संयोजक शिवभगवान जोशी, लूणाराम नाई, खिराजनाथ सिद्ध अभयसिंहपूरा, दिलीप पंचारिया, ओमप्रकाश नाई, मांगीलाल पंचारिया उदरासर, गोविन्द पारीक लिखमादेसर, रामलाल नाई ठुकरियासर, रामूराम, सवाई सिंह, श्रवण सिंह कितासर, बाबूलाल माली, गजानंद शर्मा, रामलाल सुनार, रामकुमार पारीक, नोपाराम, सुखाराम, रामकुमार, गोपी मेघवाल, धनराज सोनी, तेजपाल सिंह इंदपालसर सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के बापेऊ एवं श्रीडूंगरगढ़ देहात की बैठकें शुक्रवार को होगी।