Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2023। क्षेत्र के गांव कोटासर में नख्त बन्ना महाराज के मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज संपन्न हुआ वहीं हाइवे किनारे स्थित बॉम्बे कॉलोनी में जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा शिव मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। बिग्गा बास के महेश भवन में 31 मई को अष्टोत्तर सुदंरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। आप भी सभी खबरें पढें विस्तार से और देखें सभी फोटो।

कोटासर में हुई नख्त बन्ना की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गांव के नवनिर्मित नख्त बन्ना महाराज के मंदिर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के पुजारी करणाराम सुथार ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। पंडित पूनमचंद जाजड़ा, पंडित हुकम चंद जोशी के सानिध्य ने मंदिर में सामूहिक हवन का कार्यक्रम हुआ। हवन में श्रद्धालुओं ने घी-खोपरों की आहुतियां दी। अपनी मन्नत पूरी होने पर बादनूं गांव के भामाशाह रामचंद्र पाटोदिया सुथार के पुत्र बीरमलाल पाटोदिया परिवार ने इस मंदिर प्रांगण मे टीन शेड बनवाकर मूर्ति लगवाई गई है। इससे पूर्व मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ।‌ जागरण में कलाकार संपत भाई चांपासर एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। पाटोदिया परिवार के भंवरलाल, रतनलाल, मदनलाल,रामलाल, परमेश्वरलाल,ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव मंदिर की रखी नींव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2023। जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा हाइवे स्थित बॉम्बे कॉलोनी में शिव मंदिर का निर्माण करवाने के लिए नींव रखी गयी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए पूजन में कॉलोनी कमेटी के सदस्य उपस्थित रहें। सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास से पूर्व मन्दिर तैयार हो जाएगा तथा सदस्यों ने ट्रस्ट के आभार जताया। समिति के सुभाष सारण, पवन कुमार स्वामी, मक्खनलाल मीणा, विजेंद्र बाना, गोविंद रामजी सुथार, राजीव सक्सेना, देवकीनंदन शर्मा, दिनेश गोदारा, बाबूलाल प्रजापत, गणेश सिरोही, भंवरलाल सुथार, सुभाष नाई, गुरमीत निमिवाल, प्रदीप माली, कन्हैयालाल गोदारा, नरेश कुमार तेजी, नरेंद्र तेजी, बजरंग तेजी, मालाराम खाती, केशव मदान, घनश्याम सुथार, कालूराम सुथार, सहीराम सुथार, सहीराम नायक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहें।

31 को बिग्गाबास में होगा धार्मिक अनुष्ठान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 31 मई को बिग्गाबास के महेश भवन में महालचंद देवकिशन लखोटिया द्वारा अष्टोत्तर सुंदरकांड पाठ एवं बालाजी ज्योत दर्शन का आयोजन किया जाएगा। यहां शाम 6 बजे बालाजी ज्योत दर्शन, शाम 7 बजे भवानी शंकर शास्त्री व साथी पंडितों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। हनुमान कुदाल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन में भाग लेने के लिए हनुमान भक्तों को निमंत्रण दिए जा रहें है। परिवार के दीपक लखोटिया ने बताया कि 108 सुंदरकांड का संकल्प करवाया जाएगा व संकल्प लेने के इच्छुक श्रद्धालु 8769868401 पर संपर्क कर अपना नाम लिख सकते है।