Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में स्वामी रामसुखदास के अनुयायी सैंकड़ो की संख्या में है और स्वामीजी ने भ्रूण हत्या के विरोध में एक जनांदोलन प्रारंभ किया था जिसका प्रचार प्रसार व्यापक करने के लिए गर्भस्थ शिशु संरक्षण संस्थान का संभागीय सम्मेलन आज श्रीडूंगरगढ़ में होगा। सम्मेलन का आयोजन आडसर बास माहेश्वरी भवन में बालसंत भोलेबाबा के सान्निध्य में शाम 4 बजे से आयोजित होगा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री श्यामसुदंर, राष्ट्रीय मंत्री सरिता सरावगी, महिला प्रभारी सरिता रूवाटिया सभा को संबोधित करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ शाखा संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने बताया कि सभा के पश्चात जन जागरण रैली निकाली जाएगी। संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि सभा में गर्भस्थ शिशुओं के संरक्षण संबंधी चेतना प्रसार के लिए चर्चा होगी तथा रैली माहेश्वरी भवन से मुख्य रानी बाजार होते हुए पुन भवन पहुंचेगी। स्थानीय शाखा सदस्यों ने तैयारी संबंधी बैठक का आयोजन मंगलवार शाम को किया गया तथा अध्यक्ष ओमप्रकाश कलाणी ने सभी सदस्यों को कार्य सौंपे। सहमंत्री दीनदयाल व्यास, महिला प्रभारी बबिता पुगलिया ने विचार व्यक्त किए तथा संरक्षक गंगाबिशन राठी ने सभी का आभार जताया।