Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2023। सऊदी अरब से श्रीडूंगरगढ़ तक का सफर तय कर अपने मित्रों से मिलने पहुंचे विदेशी मेहमान शेख अल गामदी अहमद का आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। गोदारा ने शेख को साफा व फूलमाला पहनाई तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। गोदारा ने कहा कि अतिथि देवो भव की हमारी संस्कृति है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खूब चाव से इसे निभाया जाता है। उन्होंने शेख से कहा कि वे अपने देश जाकर हमारी गंगा जमुनी तहजीब की जानकारी जरूर देवें। इस पर शेख ने गद्गद भाव से कहा कि श्रीडूंगरगढ़ ताउम्र मेरे जहन में रहेगा। यहां आते ही लोगों ने जिस मोहब्बत से मुझे सम्भाला व अस्पताल पहुंचाया, जो यहां आवभगत की गई और ये जो इज्जत बख्शी गयी है इसके लिए मैं तहेदिल से सभी का शुक्रगुजार हूं। इस दौरान हंसी खुशी का माहौल बना रहा। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि इस दौरान पार्षद मंगतूराम मेघवाल, मुंशी टेलर, सरपंच हेमाराम खिलेरी, हाजी सिलावट, शुभकरण माली, सोहनलाल महिया, सुरेंद्र महावर, प्रेमप्रकाश कुण्डलिया, सुरेंद्र नाई, चांद ठेकेदार, साहिल भाटी, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, सिंकदर दमामी, नानूराम मेघवाल, नन्दू माली, साबिर खोखर, कुम्भाराम गोदारा, केसराराम कड़वासरा, विनोद माली, अब्दुल मजीद, जाकिर सिलावट, महबूब सिलावट, जमील व्यापारी, राकेश सिद्ध सहित अनेक लोग मौजूद रहे।