Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2023। एक गर्भवती के पेट में अचानक दर्द हुआ और परिजन उसे अस्पताल लेकर पीबीएम पहुंचते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घर परिवार में मातम छा गया और माहौल गमगीन हो गया। गांव उदरासर में बनवारी पुत्र प्रेमदास स्वामी ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया उसके भाई मोहनदास की पत्नी सुमन पांच महीने की गर्भवती थी। 21 मई की रात 11 बजे उसके पेट में दर्द हुआ। परिजन उन्हें श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए और यहां से तुरंत पीबीएम के लिए रवाना हुए। परंतु पीबीएम पहुंचने से पहले ही विवाहिता अकाल मौत का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बार पूर्व में भी गर्भ धारण के दौरान उनका गर्भपात हो गया था व दो साल बाद गर्भधारण हुआ तो परिवार में खुशी का माहौल था। परंतु अचानक दर्द व रक्तस्राव शुरू होने पर उसे पीबीएम ले जा रहें थे। रक्त अत्यधिक बह जाने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को गांव में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया तथा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई के सुपुर्द कर दी है।