Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। बीकानेर जिले के सभी थानों में दर्ज हुए सभी मामले पढें एक साथ एक नजर में।
दिन दहाड़े मोटरसाइकिल चोरी,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में रानी बाजार निवासी राहुल पुत्र रामकिशन वाल्मिकी ने अज्ञात चोर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब डेढ बजे उसकी मोटरसाइकिल उसक घर में बाहर खड़ी थी और चोर उसे ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गिरधारीदान को सौंप दी है।
रतनबिहारी पार्क से बाइक चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में अशोक कुमार पुत्र जीवराज कुम्हार निवासी सब्जी मंडी के पीछे, बंगलानगर ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को करीब चार बजे उसकी रतनबिहारी पार्क में उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी और कुछ देर बाद देखा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अशोक पाल को दे दी है।
दुकान पर मारपीट कर तोड़े शीशे, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोतवाली थाना पूनमचंद पुत्र मोडाराम कुम्हार निवासी पूगल रोड ने भूपेन्द्र व पांच सात जने अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे आरोपियों ने उसकी दुकान अमित इन्टरप्राईजेज का शीशे का गेट तोड़ दिया व मारपीट की। आरोपियों ने उसकी जेब से 1500 रूपए निकाल लिए व गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल योगेन्द्र को जांच दी है।
फायंनेस कंपनी के मैनेजरों के खिलाफ लगाया आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाना में पवन कुमार सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी निवासी मालियों का मौहल्ला बीकानेर ने फायनेंस कंपनी के मैनेजरों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर रूपए गहने ले जाने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि ए.यू. आवासीय फाईंनेंस कंपनी के मैनेजर सुरेन्द्र चौधरी, सैल्स मैनेजर जितेन्द्र, सैल्समेन योगेन्द्रसिंह, फील्ड ऑफिसर दीपसिंह व चार पांच अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 21 मई दोपहर पौने तीन बजे घर में घुसकर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने और घर में रखें रूपए व सोने चांदी के जेवर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हंसराज के सुपुर्द कर दी है।
खरीदशुदा भूमि पर तोड़फोड़ कर कारीगरों को धमकाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाना में संतोष पत्नी मोहनराम जाट निवासी चिताणा हाल निवासी बीकानेर ने चेतराम शर्मा, कुष्णा शर्मा, हरफुलसिंह, भंवरलाल जाट, मधुसुदन, संदीप कुमार व शंकरसिंह सहित पांच छ:जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि अंबे नगर में मेरा खरीदशुदा रिहायशी भूमि पर आरोपियो ने 4 अप्रेल को तोड़फोड़ की। मना करने पर झगड़ा किया व मेरे भूखंड पर काम करने वाले कारीगर व मजदूरों को धमकाया। महिला ने सामान को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राधेश्याम को दे दी।
उधार दिए रूपए मांगने पर पीटा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में अफरीदी कोहरी पुत्र सफीमोहम्मद निवासी उदासर फांटा के पास ने फरियाद पंवार अन्य तीन चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी फरियाद को मैंने उधार दिए रूपए लौटाने की मांग की तो आरोपी रविवार दोपहर दो तीन बजे बेलेनो गाड़ी में सवार होकर आए व मेरे साथ सरिए व डंडो से मारपीट की और जाते समय सोने की चेन गले से तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पुर्णाराम के सुपुर्द कर दी।
खेत पर कब्जे से नियत से की मारपीट, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में लक्ष्मणराम पुत्र पूनमराम कुम्हार निवासी बड़ी ढाणी रावतसर भगवान जाट, मनमोहन बनिया व अन्य 25-30 जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी रविवार को शाम करीब 6 बजे सी मेरे खेत में कब्जा करने की नियत से घुसकर मेरे व मेरे परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल किशनसिंह को सौंप दी।
कपड़ो व कान में डिवाईस लगाकर निकल का प्रयास करते पकड़ा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नकल पर नकेल लगाने के तमाम प्रयासों के बावजूद युवा नकल करने से बाज नहीं आ रहें है। नकलचियों के हौसले इतने बुलंद है कि आर्मी की परीक्षाओं में भी छात्र नकल की हिम्मत करने लगे है। बीछवाल थाने में जीवनसिंह राजपूत निवासी झालना महाराष्ट्र, हाल नायब सुबेदार आर्मी ऑडिनेश कोर 27 फिल्ड एन्यूनेशन डिपो ने छात्र कुलदीप कुमार पुत्र सुखबीरसिंह, अमित ओझा पुत्र रामजीलाल बढई निवासी आगरा के खिलाफ आरोप लगाते हुए 420 का मुकदमा दर्ज करवाया है। सुबेदार ने पुलिस को बताया कि कानासर एम्यूनेशन डिपो आर्मी ओडिनेशन कोर के टेडसन मेट व फायर मेन की लिखित भर्ती परीक्षा के दौरान दोनों आरोपी कपड़ो में डिवाइस लगाकर और कान में मक्खीनुमा डिवाइस लगाकर निकल करते पकड़े गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई नरेन्द्र कुमार को सौंप दी है।
खेत से घर के लिए निकला नाबालिग हुआ गुम, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में सहीराम पुत्र श्रवणराम जाट निवासी करमीसर ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र 19 मई को खेत से घर जाने का बोल कर निकला और आज दिन तक घर नहीं आया है। पुलिस ने दर्ज कर जांच एएसआई हरसुखराम को सौंप दी है।
बीजाण पर लिया खेत, ना फसल मिली ना हिस्सा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाने में सोहनलाल पुत्र कानाराम जाट निवासी धोलपालिया, हरियाणा हाल निवासी खोडाला कालू ने महेन्द्र, मनोहर पुत्र भागीरथ, कुष्णलाल पुत्र जोतराम निवासी धोलपालिया हरियाणा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव खोडाला में उसने 2022 में कृषि भूमि 32 बीघा आधणी काश्त ठेका पर आरोपी से ली ओर सरसों का बिजान किया हुआ है। 6 अप्रेल को परिवादी ने सरसों की फसल निकालने के लिए खोडाला गांव के बृजलाल सिद्ध का ट्रैक्टर मंगवाया व पूरी फसल 25 हजार रूपए में निकालने के लिए ठेका पर दे दी। बरसात के कारण काम रूक गया व 8 अप्रेल को बृजलाल से सरसों निकालने की बात कही तो उसने बताया कि आपके खेत की फसल व पलरा आरोपी निकलवा कर ले गए। आरोपी ना तो रूपए दे रहें व रूपए मांगने पर टांगे तोड़ने का आरोप लगाते हुए धमका रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।
दुकान के ताले तोड़ कर चोरी को दिया अंजाम, पीड़ित ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में मनोज कुमार पुत्र नैनुराम ब्राह्मण ने अपनी परचुन की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजूराम को दे दी है।
एकराय होकर तीन भाईयों ने पीटा, लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में कालूसिंह पुत्र नत्थूसिंह राजपूत निवासी रामपुरा बास, छतरगढ़ ने इसी गांव के रावतसिंह के तीन पुत्र अर्जुनसिंह, अनोप सिंह, सुरेन्द्र सिंह उर्फ छैलूसिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उससे मारपीट की। पुलिस एएसआई हरजीराम को जांच सौंप दी गई है।
जनरेटर चोरी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में नेमीचंद पुत्र धुड़ाराम मेघवाल निवासी भीमनगर बीकानेर ने श्रवणसिंह पुत्र जेठुसिंह निवासी हंदा व अन्य 2-3 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सरकारी असप्ताल के सामने खड़ा जनरेट चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लखपतसिंह को सौंप दी है।
मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाने में मारपीट करने और जान से मरने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाते हुए मेघदान पुत्र हीरदान चारण निवासी बीजेरी ने इसी गांव के निवासी मालिक खान पुत्र गनी खां के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मेरे बेटे के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गोकुलचंद को सौंप दी।
पुत्र से मारपीट की किया घायल, दो भाईयों सहित दो महिलाओं पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाने में भंवरलाल पुत्र धन्नाराम निवासी रणजीतपुरा ने बताया की मेरे पुत्र को सतुराम, प्रताप पुत्रगण आसुराम सहित दो महिलाओं ने लाठी डंडो से मारपीट कर मेरे पुत्र को घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई शिवरतन सिंह को सौंप दी है।