Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-05-21 at 7.10.29 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2023। देश में बना दिए गए झूठ और नफरतों के बाजार में प्रेम व विश्वास भरें युवा प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किए जाएगें एवं यही युवा क्षेत्र में सच एवं प्रेम का माहौल बनाएंगे। इसी लक्ष्य के साथ यूथ कांग्रेस की स्थानीय इकाई द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार राजनीतिक प्रशिक्षण का आयोजन आगामी 24 मई को किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि जिलाध्यक्ष कार्यकाल में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त 232 बूथों पर नए युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए बूथ कार्यसमितियों का गठन किया गया था। और इन नए युवाओं को पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस आयोजन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर के नेता, प्रशिक्षक शामिल होगें एवं युवाओं को पार्टी की रीति नीति के संबध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि 24 मई को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रानी बाजार रोड़ पर स्थित तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए है एवं श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार हो रहे इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए योजनाओं को मूर्त रूप दे रहे है।