Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249 (2)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2020। गांव मोमासर में क्षेत्र का पहला कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने गांव मोमासर में कर्फ्यू की घोषणा की है। उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल के आदेशों से मोमासर गांव के वार्ड 18 में रतनाराम नाई के घर से खुमाणाराम सुथार के घर तक एवं बजरंग नाई के घर से सत्तूसिंह के घर तक एक किलोमीटर परिधि क्षेत्र में कर्फ्यू के आदेश कर दिए गए है। उपखण्ड अधिकारी न्यौल ने बताया कि गांव में संक्रमित व्यक्ति के परिजनों एवं उसके सम्पर्क में आने वाले लोगों के रेंडमली सैम्पल लिए जा रहे है एवं कर्फ्यू क्षेत्र की बैरिकेटिंग करवा दी गई है। अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में, खादय सामग्री, दूध एवं अखबार की सप्लाई को कर्फ्यू से मुक्त रखा गया है। उपखण्ड अधिकारी सहित सीओ धर्माराम गिला, चिकित्सा विभाग की टीम पुलिस बल आदि गांव में पहुंच चुका है एवं सभी ग्रामीणों को घरों में ही रहने के लिए मुनादी कर पाबंद किया जा रहा है।