Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-05-18 at 8.50.06 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2023। लखासर में गौशाला प्रागंण में आयोजित भागवत कथा की आज भाव भरी पूर्णाहुति हुई। कथावाचक संत बजरंगदास महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया तो उपस्थित जनसमूह गदगद हो गया। महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता समाज के लिए एक मिसाल है। सुदामा के आने की खबर सुनकर श्री कृष्ण व्याकुल होकर दरवाजे की तरफ दौड़ते हैं। पानी परात को हाथ छूवो नाहीं, नैनन के जल से पग धोए। श्रीकृष्ण अपने बाल सखा सुदामा की आवभगत में इतने विभोर हो गये कि द्वारका के नाथ हाथ जोड़कर और उनसे लिपट कर जल भरे नेत्रों से सुदामा का हाल चाल पूछने लगे। इस प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मित्रता में कभी दौलत आड़े नहीं आती। उन्होंने कहा कि जीवन में अपनी इंद्रियों का जो दमन कर ले वही सुदामा है जिसे ईश्वर मिल सकते है। महाराज ने कहा कि शुकदेव जी ने परीक्षित को अंतिम उपदेश देते हुए कहा कि कलयुग में कोई दोष होने पर भी एक लाभ है। इस युग में जो भी कृष्ण का कीर्तन करेगा उसके घर कलयुग कभी नहीं प्रवेश करेगा। कीर्तन करने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर प्रभु को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान लखासर, सेरूणा, कोटासर, बेनीसर, भोजास, हेमासर, नारसीसर, समंदसर सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया। कथा में आयोजक समिति के महेन्द्र सिंह तंवर ने अपने पुत्र की स्मृति में एक बीघा भूमि दान दी। अनेक दानदाताओं ने सहयोग राशि गौसेवार्थ सौंपी। कथा की पूर्णाहुति के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को गौशाला में सामूहिक हवन का कार्यक्रम होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्णाहुति में भाव विभोर हुए श्रद्धालु।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक अतिथियों का मंच पर किया सम्मान।