Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-05-18 at 8.09.47 PM (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2023। मोमासर बास की गलियों में आज बेटी की बिंदौली निकली तो राहगिरों ने भी दो पल रूक कर देखा और सराहना की। आजकल बेटी के विवाह समारोह में उन्हें घोड़ी पर बिठाकर बेटे की तरह ही धूमधाम बिंदोली निकालने का नया रिवाज अनेक स्थानों पर नजर आने लगा है। आज कस्बे में मोमासर बास में लूणकरण जुगलकिशोर तावणियां की पुत्री मनीषा की आज धूमधाम से बिंदौली निकाली गई। तावणियां ने कहा कि उनके लिए बेटा व बेटी एकसमान है और आज के दौर में महिला शक्ति व बालिकाओं में भेदभाव करने का कोई औचित्य नहीं है। समाज में प्रगतिशील परिवारों को समानता के लिए कदम बढ़ाते हुए समानता के लिए प्रयास भी करने चाहिए जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सकें। इस दौरान तावणियां परिवार के सभी रिश्तेदार व नजदीकी परिचित मौजूद रहें। सभी जमकर झूमे व मनीषा को शुभकामनाएं दी।