Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2023। जेतासर ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। गोदारा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव गांवो में विकास को प्राथमिकता दी है और ग्रामीणों व किसानों के हित में कार्य किए है। गोदारा ने कहा कि आमजन के जीवन के लिए आज तक किसी सरकार ने ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर नहीं उतारा जो कार्य गहलोत सरकार ने किए है। उन्होंने ग्रामीणों को महंगाई राहत कैंप में अपने परिवार का बीमा करवाने के साथ ही गाय व भैंस का भी बीमा करवाने का आह्वान किया। इस दौरान गोदारा ने भवन का निरीक्षण किया व नए निर्माण की सराहना की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, कल्याणसर पुराना ताजाराम नायक, ऊपनी रामेश्वर गोदारा, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा, दीनदयाल जाखड़ उपस्थित रहें। जेतासर सरंपच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। पूर्व विधायक ने यहां कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया व यहां एक चौकीदार कक्ष का निर्माण करवाने के निर्देश सरपंच को दिए। गोदारा ने नायकों के श्मशान की दीवार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जलहौज व हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकार्पण में शामिल हुए अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम ने जताया सभी का आभार।