Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2023। बीकानेर-दिल्ली स्टेट हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर के बीच विवादों के टोल प्लाजा के खिलाफ क्षेत्र में फैला आक्रोश मंगलवार रात को तोड़फोड़ में बदल गया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को 3-4 कैम्पर और पिकअप में भर कर आए 40-50 लोगों के समूह ने टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। इस भीड़ ने धीरदेसर पुरोहितान ओर आडसर के बीच स्थित मुख्य टोल प्लाजा पर और गांव ठुकरियासर धीरदेसर पुरोहितान के बीच नई बनाई टोल चौकी पर जम कर तोड़ फोड़ की। भीड़ को देख टोल पर मौजूद कार्मिकों ने खेतो में भाग कर अपनी जान बचाई। भीड़ ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और रिकार्डिंग डिवाइस अपने साथ ले गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भीड़ वहां से भाग छुटी। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई बलवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा है। एसआई बलवीर मील ने बताया कि टोल प्लाजा पर सुरक्षा तैनात की गई है और हमलावर भीड़ में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। https://fb.watch/kA6gMomOTG/?mibextid=Nif5oz