Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000a08fb-bc21-44f6-8f1c-1960f24fba3d (68)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पहला कोरोना पाजीटीव मंगलवार को मिला है। ब्लाक सीएमएचओ डा श्रीमोहन जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे एक युवक का फोन आया कि वह कोरोना पाजीटीव है एवं नेशनल हाईवे पर गणपति धर्मकांटे के पास सडक के किनारे खडा है। जानकारी मिलते ही प्रशासन में हडकम्प मच गया एवं तुरंत चिकित्सकों की टीम को पीपीई किट पहना कर एम्बुलैंस को मौके पर भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी रिपोर्ट लेते हुए बीकानेर रैफर कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ शहर का यह पहला कोरोना पोजीटिव व्यक्ति है जो यहां तक पहुंच गया। दिल्ली प्रवासी इस युवक की कोरोना जांच दिल्ली में की गई थी लेकिन युवक ने रिपोर्ट का इंतजार किए बिना ही श्रीडूंगरगढ़ के रवानगी कर ली। युवक को रास्ते में मोबाईल पर खुद के कोरोना पाजीटीव होने की जानकारी मिली तो उसने समझदारी दिखाते हुए बिना किसी के सम्पर्क में आए एवं घर जाने से पहले ही प्रशासन को सुचित कर दिया। इस पर युवक को हाईवे से ही सीधा बीकानेर भेज दिया गया। युवक अपने घर परिवार से भी नहीं मिला था।