Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। क्षेत्र से दर्दनाक खबर दो युवाओं की डिग्गी में डूबने से अकाल मौत हो जाने की आई है। गांव लखासर निवासी 21 वर्षीय रामनिवास पुत्र भागीरथ जाट व उसके मामा का लड़का गुसाईसर छोटा निवासी 17 वर्षीय सुनील पुत्र मुन्नीराम जाट मौत का शिकार हो गए है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि गोपालसर की रोही में भागीरथ जाट ने खेत काश्त कर रखा है। आज दिन में रामनिवास बूस्टर लगाने गया तो डिग्गी पर उसका पैर फिसल गया। सुनील भी उसे बचाने के प्रयास में डिग्गी में गिर गया व दोनो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। दोनों के शव निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाए गए है तथा पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही है। दोनो युवाओं के परिजन बुरी तरह से हताश हो गए है और दोनों गांवो में जवान मौत से मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनिवास का दो ढाई महीने पूर्व में ही विवाह हुआ और ग्रामीण काल को कोस रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल के बाहर लगी भीड़, परिजन बुरी तरह से हुए हताश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस कर रही है मामले की जांच।