Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-05-14 at 1.06.05 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2023। नागरिक विकास परिषद भवन में जेठाराम जाखड़ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्व. जेठाराम जाखड़ को श्रद्धाजंलि देकर किया गया। इस दौरान जाखड़ के पिता मोहनराम जाखड़ ने कस्बे के युवाओं को किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करने के लिए आगे आने की बात कही। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी महावीर माली, रालोपा नेता विवेक माचरा, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, विक्रमसिंह कोटड़िया व ट्रस्ट के मदनलाल जाखड़ व मुकेश जाखड़ उपस्थित रहें। शिविर में श्रद्धाजंलि देने किसान नेता तोलाराम जाखड़, भाजपा नेता छैलूसिंह शेखावत, किशनलाल गोदारा, शिव स्वामी, आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, विजयपाल बेनीवाल, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवानानाथ कलवानियां, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, कांग्रेस नेता हेतराम बुड़िया, छात्र नेता मांगीलाल गोदारा व महेन्द्र सिंह, समाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी व कुभांराम घिंटाला, रामकिशन गावड़िया, रोशन छिंपा, ओमप्रकाश राणा भी पहुंचे। कस्बे सहित आस पास के गांवो से युवा रक्तदान करने पहुंच रहें है व शाम 4 बजे तक टीम द्वारा रक्तदान लिया जाएगा। सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं में उत्साह, कर रहें है रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का पंजीकरण कर उन्हें सम्मान पत्र दिए जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में पहुंचने वाले मौजिज नागरिक बढ़ा रहें है रक्तदाताओं का हौसला।