Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230513-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। गत को हुए यूथ कांग्रेस को संगठन चुनावों की मतगणना के बाद परिणाम शुक्रवार रात को आ गया है। इस परिणाम में बीकानेर जिले और श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना गुट ने ही विजयश्री हासिल की है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 1 फरवरी से 28 फरवरी तक यूथ कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों की ऑनलाइन वोटिंग हुई थी। और वोटिंग में हरिराम बाना गुट के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया था और यही कारण रहा कि उनके प्रत्याशी संतोष गोदारा(धोलिया) को विधानसभा अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत हासिल हुई है। गोदारा को 1596 वोट मिले है वहीं उनके निकटतम प्रत्याशी रामनिवास जाखड़ को 468 वोट ही मिल पाए है। इसी प्रकार देहात जिलाध्यक्ष के चुनाव में भी कुल मतदान 13925 में से निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष हरीराम बाना गुट के भंवरलाल कूकना को 11645 वोट मिले है और उनके निकटतम प्रत्याशी को 1000 वोट भी नही मिल सके है। विदित रहे कि बाना राज्य के कद्दावर कांग्रेसी नेता एंव कैबिनेट मंत्री रामेश्वलाल डूडी गुट के खास सिपहसालार माने जाते है। और यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव में देहात जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष सहित नोखा, कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर के अध्यक्षों सहित प्रदेश में जिले से पदाधिकारी आदि भी इसी गुट के विजयी हुए है। जीत के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है और जश्न की तैयारी कर रहे है। कार्यालय प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगामी जश्न का कार्यक्रम तय किया जाएगा।