Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। गर्मी की आहट से ही ग्रामीण पानी की किल्लत से जुझने लगे है। गांव जाखासर में माताजी मंदिर के पीछे मेघवालों के मोहल्ले में करीब एक माह से ट्यूबवैल बंद पड़ा है। मोहल्ले के 100 से अधिक घरों में घड़े, टंकियां रीत गई है और पशुओं की खेले सुख गई है। महिलाएं 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोने को मजबूर है। महिलाओं ने बताया कि रोजाना टैंकर डलवाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और नहीं डलवाए तो पानी सिर पर ढोना ही होगा। मोहल्ले के ओमप्रकाश, रामलाल, राजेश, परताराम, पन्नाराम, रामरतन, रामप्रताप, सुरजाराम, रामकरण, गोपाल, बलबीर, मूलाराम, तेजपाल, भूराराम, रामकिशार ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि सरपंच से लेकर सभी नेताओं को तथा विभाग को अनेक बार ट्यूबवैल ठीक करवाने के लिए आग्रह कर दिया है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विभाग के एईएन बृजमोहन मूंड ने बताया कि विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है और अभी बापेऊ में ट्यूबवैल दुरस्त किया जा रहा है। आज शाम को टीम को भेजकर जाखासर में ट्यूबवैल को ठीक करवा दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर के मेघवाल मोहल्ले में महिलाएं व बालिकाएं सिर पर ढो रही है पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुख गई खेले, ग्रामीणो का आरोप है कि नहीं हो रही है सुनवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशुधन भी प्यास से व्याकुल, बिना पानी निराश लौट रहा है।