Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2023। एक बुजुर्ग महिला अस्पताल से दवाई लेकर घर लौट रही थी और रास्ता रोककर दो मोटरसाइकिल सवारों ने महिला के गले से 15 फुलड़ों वाला सोने का हार लूटने का मामला दर्ज हुआ है। कितासर भाटियान निवासी 55 वर्षीय किसानादेवी पत्नी दानाराम नायक ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 3 मई को वह श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर कितासर भाटियान बस स्टेशन से पैदल अपने घर की ओर लौटते हुए दो युवकों ने पीछे से मोटरसाइकिल पर आकर गले से हार छीन लिया। एक युवक दूसरे का नाम गिरधारीलाल ले रहा था। यही युवक 7 मई को दोपहर 2 बजे मेरी परचुन की दुकान पर आए तो मैंने गांव पूछा तो युवक ने अपना गांव व इंदपालसर हीरावतान निवासी व नाम गिरधारीलाल ब्राह्मण बताया। युवक ने मुझे चकमा देकर गल्ले से पांच हजार रूपए लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।