Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। हाइवे पर दौड़ता एक ट्रक पलट गया और तत्परता के चलते यहां बड़ा हादसा टल गया। वहीं पूर्व प्रधान की अगुवाई में क्षेत्र के युवाओं ने रविवार को कोलायत में आयोजित भीम आर्मी के सम्मेलन में भाग लिया वहीं घर की छत पर टावर लगाने का विरोध करने वार्ड वासी उपखंड कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।

हाइवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग, तत्परता से टला हादसा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर दौड़ते एक ट्रक के टायर में घुमचक्कर के पास आग लग गई और यहां उपस्थित युवाओं की तत्परता के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। जयपुर से बीकानेर की आरे जा रहें ट्रक के टायर में आग लगते ही यहां किसी काम से खड़े जागरूक युवा मोहम्मद ताहिर ने तुरंत फायर ब्रिगेड के मोहन कुमार को फोन किया। पालिका के सामने खड़ी फायर ब्रिगेड ने तुरंत आकर पानी बरसाया और आग पर काबू पा लिया। यहां आस पास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ लग गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर ट्रक के टायर में लगी आग, तुरंत पहुंची फायर ब्रिग्रेड।

पूर्व प्रधान की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ के युवा कोलायत के महासम्मेलन में हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ से युवाओं ने कोलायत में आयोजित भीम आर्मी के एक दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया। रामलाल ने पिछड़े समाज में व्याप्त कुरूतियो को खत्म करने, शिक्षा के प्रसार, राजनीति  में बहुजन समाज के प्रतिनिधित्व, संगठन विस्तार के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। आर्मी के तहसील संयोजक संदीप जयपाल ने बताया कि आर्मी के तहसील महासचिव टिक्कुराम मेघवाल, तहसील उपाध्यक्ष भगवानाराम धनेरु, तहसील सचिव देवेंद्र रैगर, आईटी सेल से तहसील संयोजक राधे आजाद, तहसील सह संयोजक रामचंद्र बिग्गा, तहसील सचिव लालचंद और युवा कार्यकर्ता भगवानराम नायक और कालूराम आदि शामिल रहे। युवा टीम ने भीम आर्मी के प्रदेश पदाधिकारियों को प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को बीकानेर बुलाने व केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ रखने का आग्रह भी किया। आर्मी के राष्ट्रीय व राज्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक सम्मेलन में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी के युवाओं ने चंद्रशेखर आजाद को बुलाने का आग्रह किया।

घर की छत पर टावर लगाने का विरोध, पडौसी पहुंचे उपखंड कार्यालय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 22 में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव गोल्डन तंवर की अगुवाई में रूपादेवी स्कूल के पीछे एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध जताने अनेक नागरिक उपखंड कार्यालय पहुंचे। तंवर ने कहा कि आबादी भूमि के बीच में टावर लगाना यहां के रहवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वार्ड के उमरदिन, इब्राहीम तंवर, हाजी कासम, सलीम तंवर, श्रवण, सत्यनारायण, मदन सोनी, गौरीशकर सुनार, रामचन्द्र सुनार, शिवलाल, रामवतार, हारून बहलिम, चाँद, भागीरथ सोनी, बाबूलाल, तनवीर बहलिम, अदरिश, यासिन, माजिद, मोहम्मद रजा, असग़र, अनिल, मांगीलाल, सलीम खान, रमजान, इमरान, सूफियान बहलिम, नदीम आदि मौजूद रहें। सभी ने उपखंड अधिकारी को टावर नहीं लगवाने के आग्रह किया।