Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। घर में बिजली का कनेक्शन बिना पूछे लेने की बात पर दो भाईयों ने एक भतीजे के साथ मिलकर पति पत्नी को पीट डाला। मारपीट में लोहे के पाईप से पति के सिर में व कुल्हाड़ी के वार से पत्नी के हाथ में चोट आई तो भाई ने अस्पताल के बाद थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। शहर के बिग्गाबास निवासी 36 वर्षीय महावीर पुत्र मालाराम ब्राह्मण ने अपने भाई बृजलाल व कन्हैयालाल तथा भतीजे शिवकरण के खिलाफ आरोप लगाए।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई कन्हैयालाल का मकान मेरे घर के पास है और अक्सर वो हमारे साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता है। बुधवार शाम मैं अपने घर में बिजली का कनेक्शन ले रहा था और कर्मचारी काम कर रहें थे। रात करीब 8.30 बजे पत्नी बच्चों सहित मैं कमरे में बैठ कर हम टीवी देख रहें थे। तभी मेरे भाई बृजलाल व कन्हैयालाल व भतीजा शिवकरण लोहे के पाईप, कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसे व तीनों ने मेरे व मेरी पत्नी के साथ मारपीट की। बिजली कनेक्शन के तार उखाड़ दिए व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।