Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आज तेरापंथ समाज ने हर्ष व उल्लास के साथ आचार्यश्री महाश्रमणजी का 50वां दीक्षा दिवस मनाया। नेता प्रतिपक्ष आज पालिका कर्मचारियों के साथ वार्डों में पहुंची और सफाई के निर्देश दिए। वहीं भोजास के गोरधनसिंह राजपुरोहित ने आत्मानंदजी की 100 जन्म जयंती के समारोह की बोली पांच लाख से अधिक की राशि में ली है। आप सभी खबरें विस्तार से पढें एक साथ एक नजर में।

आचार्य महाश्रमणजी का 50वां दीक्षा दिवस मनाया, शामिल हुए श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी डॉक्टर संपूर्णयशा के सान्निध्य में मालू भवन में आचार्यश्री महाश्रमण जी का 50वां दीक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान साध्वी ने कहा कि 12 वर्ष की आयु में जैन मुनि बनकर आचार्य तुलसी व आचार्य महाप्रज्ञ के सान्निध्य में तपस्या पथ पर चलकर अपनी आचार निष्ठा, सत्य निष्ठा, अध्यात्म निष्ठा व गुरू निष्ठा के बल पर आचार्य महाश्रमण जी आचार्य पद पर आसीन हुए। वे करूणा व विनम्रता के महासागर है जिनके सान्निध्य में तेरापंथ समाज नई ऊंचाईयों की ओर गतिमान है। साध्वी ने सभी श्रावकों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान तेरापंथ सभा मंत्री पवन सेठिया ने आचार्य के जीवन के प्ररेक प्रसंग सुनाए। सभा उपाध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, महिला मंडल मंत्री मंजूदेवी झाबक, संगीतादेवी बोथरा, रेखा देवी दूगड़, मधुदेवी व साध्वी कृष्णा कुमारी, साध्वी ललित रेखा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी संपतप्रभा ने विचारों की प्रस्तुति दी। साध्वियों ने सामूहिक गीत के माध्यम से अभिवंदना की व कार्यक्रम का संचालन साध्वी मेघप्रभा ने किया।

वार्डों में पहुंची नेता, कर्मचारियों को दिए निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख आज पालिका कार्मिकों को लेकर कस्बे के वार्ड 4,5,6,7 व 8 में पहुंची तथा सफाई के निर्देश दिए। वार्डों की महिलाओं ने पारख को शिकायत बाबत जमकर शिकायतें की और पारख ने ईओ को फोन कर वार्डों का जायजा लेने का आग्रह किया। इस दौरान वार्ड पार्षद रजनी कांत वाल्मीकि, प्रकाश वाल्मीकि, कालू वाल्मीकि, पार्षद प्रतिनिधि अनिल, नंदू मलघट, राहुल साथ रहें। वार्ड वासियों ने नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों का आभार जताया।

राजपुरोहित ने आत्मानंदजी की 100वीं जन्म जयंती की पांच लाख में ली बोली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पाली जिले के बाली में आत्मानंद सरस्वतीजी महाराज के आत्मधाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर होने वाले समारोह में भोजास निवासी गोरधनसिंह राजपुरोहित ने पांच लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रूपए की बोली लगाई। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा उनका आभार जताया गया। राजपुरोहित गणेश चतुर्थी पर होने वाले इस समारोह में सपरिवार भाग लेंगे।