Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2023। क्षेत्र के गांव गोपालसर व जेतासर में आज विशाल आयोजन हुए जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ठुकरियासर में 4 व 5 मई को विशाल धार्मिक आयोजन होगा। पढें सभी खबरें विस्तार से।

गोपालसर में राधाकृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा हुई, शामिल हुए ग्रामीण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर में ठाकुरजी मंदिर में आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति की स्थापना की गई। पंडित मोहनलाल शर्मा व पंडित गोरधनलाल गिल की अगुवाई में ब्राह्मण मंडली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति स्थापना करवाई। मंदिर सभागार ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा। पंडित मोहनलाल शर्मा ने बताया कि यज्ञ से रोगाणुओं का नाश होता है और आत्मबल बढ़ता है। मंदिर प्रागंण में सामूहिक हवन में ग्रामीणों ने घी व खोपरों की आहुतियां दी व गांव में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में  धर्मप्रेमी श्रद्धालु व ग्रामीण मौजूद रहे। बता देवें मूर्ति स्थापना से पूर्व मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन हुआ और भागवत कथा के समापन पर मंगलवार को शोभायात्रा व नव स्थापित होने वाली मूर्तियों की नगर परिक्रमा यात्रा निकाली गई।

जेतासर में हुआ सती दादी मंदिर में भव्य आयोजन, की मुकुट स्थापना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में सती दादी मंदिर में भव्य अनुष्ठान किया गया है। मंदिर शिखर पर मुकुट स्थापना की गई गई व दानदाताओं ने बोली लगाते हुए मंदिर में सहयोग राशि दी गई। गांव में शोभा यात्रा निकाली गई और महिलाएं भजन कीर्तन के साथ खूब झूमी। मंदिर प्रागंण में सामूहिक हवन पूजन संपन्न हुआ व ग्रामीणों ने आहुतियां देते हुए सुख समृद्धि की प्राथनाएं की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेतासर में हुए सती दादी मंदिर के अनुष्ठान में शामिल हुए ग्रामीण।

 

ठुकरियासर में जीवित समाधी स्थल पर होगा विशाल आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सती खेतु गोदारा की जीवित समाधी पर कल जागरण का आयोजन होगा। जसनाथजी की बाड़ी में जागरण में विशेष ज्योत दर्शन, सबद गायन व अग्नि नृत्य किया जाएगा। जागरण में सिद्ध मंडली जेठनाथ, चेतननाथ, गिरधारीनाथ जाखड़, माननाथ ज्याणी, मोहननाथ, ओमनाथ गोदारा प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 5 मई को हवन पूजन का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में सिद्ध समाज के नागरिक आयोजन में भाग लेंगे।