Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2023। गांव जेतासर के बस स्टैंड पर बने सती दादी मन्दिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। मन्दिर में कल रातिजोगा के आयोजन होगा तथा 3 मई को सुबह 7 बजे सुंदरकांड का आयोजन होगा व मंदिर के शिखर पर मुकुट की स्थापना की जाएगी। दोपहर को भजन कीर्तन के आयोजन के साथ सवामणी का भोग लगाया जाएगा। बता देवें जेतासर की सती दादी का नाम लाछा देवी पत्नी साईंदास गोदारा है। सन 1664 में अपने पौत्र किसनाराम गोदारा के वियोग में सती होने का दुर्लभ उदाहरण है। ग्रामीण व बाड़मेर, जोधपुर के गोदारा परिवार श्रद्धा पूर्वक दादी का पूजन करते है। ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस समारोह में बाहर से आने वाले जातरुओं के लिए पंचमुखी बालाजी मंदिर में ठहरने व भोजन की व्यवस्थाएं की गई है। गांव में उत्साह का माहौल है और मंदिर की सजावट के आयोजन की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों में जुटे है श्रद्धालु।

मोहिनी एकादशी पर गौशालाओं में किया दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज एकादशी के दिन गौशालाओं में श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। श्री करणी गौ सेवा समिति कोटासर में मोहिनी एकादशी पर 21 क्विंटल तरबूज का भंडारा किया गया व गौवंश को खिलाया गया। भंडारे में दुलचासर के गणेशमल सुथार, भोजास के गोवर्धन सिंह राजपुरोहित, देशनोक की संगीता देवी पत्नी गोविंदलाल उपाध्याय, नोहर की सुशीला देवी पत्नी निरंजन जोशी, दुलचासर के घनश्याम ओझा, सूडसर के ओमप्रकाश सोनी व बीकानेर के जुगलकिशोर ओझा ने राशि सहयोग दिया। गौशाला समिति ने सभी का आभार जताया।

मातृ शक्ति ने किया भजन कीर्तन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति शाखा में महिलाओं ने ठाकुर जी मन्दिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया। महिलाओ ने खूब भजन गाए व इस दौरान बबिता स्वामी प्रेमलता, ललिता सहित राधिका सत्संग मंडली की अनेक महिलाएं उपस्थित रही।