Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2023। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में इफको मुख्यालय में नैनो तरल डीएपी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण शुरुआत है। ये आत्मनिर्भर कृषि का पर्याय बनकर किसानों की आय बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए ये क्रांतिकारी परिवर्तन साबित होगा। परंपरागत डीएपी जहां एक बोरी की कीमत 1350 रुपये है वहीं तरल की कीमत मात्र 600 रुपये है। उन्होंने बताया कि इसका प्रयोग जैविक रूप से सुरक्षित है और मिट्टी, जल व वायु प्रदूषण को कम करेगा। इफको के बीकानेर प्रबंधक विजय सिंह लाम्बा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान सभाएं आयोजित कर 20 सहकारी समितियों पर उपरोक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। बता देवें गत वर्ष क्षेत्र में नैनो तरल की खरीद यहां खूब होने के बाद किसानों का भरोसा भी नैनो को मिल रहा है। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से भी कुछ सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने भाग लिया।