Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2023। शनिवार को सीएम श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुसाईंसर बड़ा, धीरदेसर चोटियान व सोनियासर गोदारान आए और विधायक व पूर्व विधायक सहित रीड़ी व सेरूणा के सरपंचों तथा समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया व श्रीगोपाल गौशाला ने सीएम को समस्यायों व मांगो के ज्ञापन सौंपे। आप सभी पढें की सीएम से किसने क्या मांगा.?
विधायक ने रखी ये मांगे..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुसाईंसर के हैलीपैड पर स्वागत करते हुए व मांगपत्र सौंपे। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर के भवन निर्माण की स्वीकृति शीघ्र देने की प्रमुख मांग उठाई। महिया ने रोडवेज बस स्टैंड की जगह संयुक्त बस स्टैंड बनाने, श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड पर ओवरब्रिज बनाने, उपखंड मुख्यालय पर खेल स्टेडियम बनाने, एम.डी.आर. 298 के शेष भाग की वित्तीय स्वीकृति देने, डेलवां-लाधड़िया व धीरदेसर चोटियान-मोमासर सड़क सहित अन्य सड़कों के निर्माण की स्वीकृति देने, धीरदेसर चोटियान, सोनियासर शिवदानसिंह, बापेऊ व बरजांगसर के उपस्वास्थ्य केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत करने, सेरूणा में 220 केवी जीएसएस बनाने, दुसारणा तृतीय, जालबसर, डेलवां व आडसर में 33/11 केवी जीएसएस बनाने, साधासर, आडसर पीएचसी भवन निर्माण व इंदपालसर हीरावतान, दुसारणां पण्डरिकजी, हुड्डा बास पूनरासर, डेलवां, लोडेरां, बीरमसर, धोलिया, व कुनपालसर उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति देने सहित शिक्षा, पेयजल, सड़क व स्वास्थ्य क्षेत्र की मांगों के पत्र सौंपे।

पूर्व विधायक ने अनेक मांगें की सीएम से, सौंपा मांगपत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने सीएम को मांगपत्र सौंपते हुए क्षेत्र के लिए अनेक प्रमुख मांगे उठाई। सोनियासर में पीएचसी की स्वीकृति की मांग की जिसे सीएम ने पूरा कर दिया। इसके अतिरिक्त गोदारा ने बीदासर रोड पर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण, श्रीडूंगरगढ़ से दुसारणा कट्टाणी मार्ग पर रेलवे अंडर ब्रिज, बिग्गा बीदासर कट्टाणी मार्ग पर रेल अंडर ब्रिज, दुसारणा सांवतसर कट्टाणी मार्ग पर रेलवे अंडर ब्रिज, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कानाराम की ढाणी आड़सर को उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर क्रमोन्नत करने, डेलवां से लाधड़िया 9 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाने, शेरूझाा में 220 केवी जीएसएस की स्वीकृति जारी करने, दुसारणा थर्ड, डेलवां, सालासर फांटा, हेमासर फांटा, राजेडू थर्ड, लिखमीसर थर्ड, पुदंलसर सैकेण्ड, धर्मास, बरजांगसर थर्ड, देराजसर थर्ड, आड़सर सैकेण्ड, बिग्गा सैंकंड, ठुकरियासर थर्ड, लालमदेसर बड़ा, बेरासर, मोरखाणा में 33 केवी जीएसएस बनवाने की मांग की। पूर्व विधायक ने उपतहसील सूडसर में हल्का बापेऊ व पूनरासर को श्रीडूंगरगढ़ तहसील में शामिल करने, कस्बे में गंदे पानी जोहड़ पर पार्क डवलप करवाने, यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाने, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोले जाने, रीड़ी में राजकीय महाविद्यालय खोले जाने, जाखासर से बापेऊ 8 किमी, बरजांगसर से बैरासर 9 किमी सड़क निर्माण करवाने, ट्रोमा सेंटर व बस स्टैंड के लिए भूमि आंवटित करने, जी जीवन मिशन योजना को मूर्त रूप दिए जाने, ओर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन देने, मुख्यमंत्री राहत कार्यालय खोले जाने, 132 केवी जीएसएस जाखासर व पूनरासर के शीघ्र निर्माण के आदेश देनें, बींझासर, इंदपालसर, आडसर व ठुकरियासर में 33 केवी जीएसएस का निर्माण पूरा करवाने, कृषि नीति के अनुसार टू पंप स्कीम के तहत कनेक्शन देने, नदियों का पानी बीकानेर के रेगिस्तानी इलाकों में पहुंचाने की मांग की।
रीड़ी में महाविद्यालय खोलने की मांग की सरपंच ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में सरपंच गुड्डी देवी ने गांव में महाविद्यालय खोलने की मांग सरकार को लिखकर दी। सोनियासर गोदारन में सीएम को सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने ज्ञापन दिया व पसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को बताया कि रीड़ी बड़ा गांव है व आस पास के 50 गांवो के विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी। प्रतिभावान बेटियों की पढाई भी कॉलेज की कमी के कारण प्रभावित हो रही है।
सेरूणा सरपंच ने सौंपे ज्ञापन, की ये मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा सरपंच मंजू कंवर ने ग्राम पंचायत की अनेक समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिखे। गुसाईंसर बड़ा में उनके प्रतिनिधि रणवीरसिंह ने सीएम को मांगपत्र सौंपे। उन्होंने गांव में 220 केवी जीएसएस की स्थापना करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने, पशु चिकित्सालय को क्रमोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारसीसर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेरुणा में विज्ञान संकाय खोलने, सेरुणा से राजेरा मार्ग 5 किलोमीटर की सड़क व नारसीसर से देराजसर सम्पर्क सड़क बनाने, सेरुणा में वोल्टेज की समस्या के निस्तारण के लिए 33 केवी जीएसएस सब स्टेशन स्थापित करने, सहायक अभियंता का कार्यालय पुनः खोलने, पानी की समस्या के समाधान हेतु 2 ट्यूबवैल बनावाने के मांगपत्र सौंपे।
श्रीगोपाल गौशाला समिति ने की पाइप लाइन दुरस्त करवाने के साथ अनुदान अवधि बढ़ाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगोपाल गौशाला समिति ने सीएम को मांगपत्र देते हुए श्रीडूंगरगढ़ कालू सड़क निर्माण कार्य के दौरान तोड़ी गई गौशाला की पाईप लाइन पुनः बिछवाने की मांग की। समिति के मंत्री जगदीश स्वामी ने बताया कि गौशाला में 2 हजार बेसहारा व 600 गौवंश गौशाला की है जिनकी लिए पानी पीने की समस्या खड़ी हो गई है। यहां रोजाना 5 टैंकर भिजवाए जा रहें है जो गौशाला पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। समिति ने गौशालाओं को मिलने वाले सरकारी अनुदान को भी 9 माह से बढ़ाकर 12 माह करने की मांग की है।
तुलसीराम चोरड़िया ने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता तुलसीराम चोरड़िया ने सीएम को ज्ञापन देते हुए राज्य में जैन समाज कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की। चोरड़िया ने श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग करते हुए स्थानीय जनता को राहत देने की मांग की।