Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000a08fb-bc21-44f6-8f1c-1960f24fba3d (23)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2020। बीकानेर बाजार में आज सनसनीखेज मामला सामने आया। दिनदहाड़े कोतवाली थाना क्षेत्र में जेपी ज्वेलर्स दुकान को आज लूटने का प्रयास किया गया। दुकान संचालक मनीष सोनी ने बताया कि खुली दुकान के अंदर नकाबपोश ने लूट की कोशिश की आपको बता दें जेपी ज्वैलर सिटी कोतवाली थाने के एकदम नजदीक में है। सोनी की माने तो सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है मगर बड़ा सवाल यह है कि पुलिस थाने के पास दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना कैसे घटित हो सकती है।जेपी ज्वेलर्स सिटी कोतवाली के पीछे एक प्रतिष्ठित स्वर्ण आभूषण की दुकान है। नकाबपोश दुकान में लगे सीसीटीवी के तार तोड़ने में सफल रहा। हालांकि तार तोड़ते वक्त वाली घटना कैमरेे मैं कैद हो गई