Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। वाल्मीकि समाज के विरोध के चलते स्वायत्त शासन विभाग ने 5 दिन में ही प्रदेश के 176 शहरी निकायों के लिए निकाली 13184 पदों की भर्ती निरस्त कर दी है। डीएलबी डायरेक्टर ह्रदेश शर्मा ने निरस्त करने के आदेश जारी किए। अब आगे भर्ती कैसे होगी, इस पर सरकार फैसला करेगी। वाल्मीकि समाज ने ह्रदेश शर्मा पर बिना सरकार की अनुमति लिए और वाल्मीकि समाज का आरक्षण तय किए ही अपने स्तर पर भर्ती निकाल दी थी। इसका जयपुर सहित कई जगहों पर विरोध हुआ। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दीपक डंडोरिया ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं निकाल कर ह्देश शर्मा ने अपने स्तर पर भर्ती गलत निकाल दी। इस कारण विरोध हो रहा है। अब डायरेक्टर ने आनन फानन में ही भर्ती निरस्त कर दी है। ये भर्ती पूर्व में 21 अप्रेल को निकाली गई थी।