Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। भारत भूमि पर बेटों के बराबर बेटियों ने भी अवसर आने पर मातृभूमि की सेवा में सदैव अपना फर्ज निभाया है। गांव गुसाईंसर बड़ा की दिवंगत बेटी प्रभा ताई ने अपने जीवन काल में अपनी जन्मभूमि पर चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल के निर्माण की इच्छा प्रकट की और उनकी स्मृति में प्रभाताई ओझा स्मृति सेवा संस्था नागपुर द्वारा गांव में करोड़ो की लागत से सुदंर पीएचसी भवन का निर्माण करवाया गया है। संस्था के अध्यक्ष रामकिशन ओझा ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि स्व. प्रभाताई के जन्म स्थान पर अब लोगों को ईलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा गांव में ही मिल सके इसके लिए संस्था द्वारा पीएचसी का निर्माण पूर्ण करवा दिया गया है तथा आगामी 29 अप्रेल को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों इसे लोक सेवा में समर्पित किया जाएगा।
मंच सजेगा अनेक दिग्गजों से..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में स्व. प्रभाताई ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण समारोह में मंच अनेक क्षेत्रों में महारत हासिल दिग्गजों से सजेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशन ओझा ने बताया कि लोकार्पण समारोह में चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविन्द मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी एवं केकड़ी विधायक रघु शर्मा, नवलगढ़ विधायक राजकमार शर्मा, बाला साहेब थोर्राट उप नेता प्रतिपक्ष विधानसभा महाराष्ट्र, अमित चावड़ा नेता प्रतिपक्ष विधानसभा गुजरात, गुजरात पीसीसी चीफ- जगदीश ठाकोर, राजस्थान पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन, श्रम मंत्री राजस्थान सुखराम बिश्नोई, सहप्रभारी गुजरात कांग्रेस वीरेन्द्र सिंह राठौड़, सहप्रभारी राजस्थान- अमृता धवन, गुजरात सहप्रभारी उषा नायडू, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक- सुशील ओझा, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, गुसांईसर सरपंच सत्यनारायण सारस्वत सहित अनेक शख्सियत शामिल होगी। यहां सीएम सहित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्ड का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है तथा आमजन सहित सभी को लोकार्पण समारोह में साक्षी बनने का न्यौता दिया जा रहा है।

आधा दर्जन से अधिक गांवो के ग्रामीणों को मिलेगी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में स्व. प्रभाताई ओझा प्राथमिक चिकित्सालय के निर्माण से गांव के आम ग्रामीण प्रसन्न है। गांव में पीएचसी नहीं होने के दंश से गांव मुक्त होगा और आस पास के आधा दर्जन से अधिक गांवो के ग्रामीणों को ईलाज की सुविधा मिल सकेगी। सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने बताया कि गुसाईंसर बड़ा के अतिरिक्त निकटवर्ती गांव डेलवां, लाधड़िया, लोढेरा, बींझासर, मणकरासर, जालबसर, नकोदेसर, रावासर में पीएचसी नहीं है और इस पीएचसी के प्रारंभ होने से इन गांवो के ग्रामीणों को भी उचित ईलाज की राहत मिल सकेगी। गांव में उत्साह का माहौल है व ग्रामीण तैयारियों में जुटे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा में करोड़ो की लागत से बना पीएचसी भवन, 29 को होगा लोकार्पण।