Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। मुख्य बाजार की गलियों में घुमने वाले बेसहारा सांडों के आंतक से भी कई बार आमजन की जान सांसत में फंसी हुई नजर आती है। मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी के पास दो सांड आपस में भिड़ गए। चारों तरफ सहमे से लोगों की भीड़ लग गई और कोई पानी डालकर तो कोई लाठियों के सहारे सांडो को अलग करने के प्रयासों में जुट गए। पुलिस के जवान भी एक ओर से तमाशबीन बनकर नजारा देख रहें थे। बता देवें बढ़ते शहर की बढ़ती भीड़ में प्रशासनिक शिथिलता के कारण मुख्य बाजार में बार बार लगने वाले जाम से आमजन व व्यापारी खासे परेशान है। वहीं बेसहारा सांडो के आंतक से भी नागरिक बेहाल है। बता देवें हाल ही में बाजार में एक महिला को सांड द्वारा टक्कर का वीडियो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा खबर के साथ प्रकाशित भी किया गया था। बाजार में बेसहारा सांड और बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने की चर्चा लगातार चारों ओर हो रही है और जोर पकड़ रही है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें पूरा वीडियो –  https://fb.watch/k8rbf1p7tN/