Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम के साथ ही प्रशासन के साथ साथ आमजन की सक्रियता भी बढ़ गई है। यहां मुख्यमंत्री के स्वागत के साथ साथ विरोध की भी योजनाएं अलग अलग समूह बना रहे है। पढ़ें ऐसे दो खबरें एक साथ।

बेटी की स्मृति में गांव में बना चिकित्सालय, गर्वित गांव, ग्रामीणों ने की तैयारी बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील के गांव गुंसाईसर बड़ा के ग्रामीण अपने गांव की बेटी के लिए गर्वित है और मुख्यमंत्री के गांव आने के दौरान स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है। गांव की बेटी प्रभा ताई ओझा ने गांव की गलियों से महाराष्ट्र में दिग्गज कांग्रेस नेता तक का सफर तय किया एवं उनके स्वर्गवास के बाद उनके परिजनों ने प्रभा ओझा के पीहर में उनकी स्मृति में चिकित्सालय बनवाया है। करोड़ों की लागत से बनाए गए इस चिकित्सालय का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री सहित कई कांग्रेसी दिग्गज गांव में पहुंच रहें है। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज ग्रामीणों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ ग्रामीण रेवन्तराम शर्मा, केशुराम कस्वां, नारायण शर्मा, श्रीरामदास स्वामी, अशोक सारस्वत रानीवाड़ा, शिव सारस्वत बीकानेर, मोहनराम जाट, भागुराम, सत्यनारायण शर्मा, पूराराम जाट, जोधाराम जाट, बाबूलाल शर्मा, केवलचंद शर्मा, रामेश्वर जाट, कानाराम जाट, सुगनाराम नायक, गोरधन कुमार, आशीष शर्मा, आनंद शर्मा, निम्बाराम जाट, ठाकरमल शर्मा, तालीराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रभा ताई ओझा के परिजनों द्वारा समस्त ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया एवं गांव हित में इस चिकित्सालय के निर्माण की बात कही। इस बैठक में ग्रामीणों ने आयोजन को सामूहिक रूप से भव्य मनाने पर विचार विमर्श किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारी बैठक करते ग्रामीण।

विरोध ने पकड़ा जोर, विधायक ने की समझाईश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आयोजन स्थलों पर ग्रामीण जोरों शोरों से तैयारी कर रहे है वहीं लंबे समय से आंदोलनरत ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा कर विरोध करने का मानस भी बनाया जा रहा है। दुलचासर-सांवतसर कटाणी मार्ग रेलवे अंडरब्रिज बनाने की मांग पर 78 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने मुख्यमंत्री का घेराव कर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है। इस पर सोमवार को विधायक गिरधारीलाल महिया एवं उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने दुलचासर में लगे महंगाई राहत शिविर में पहुंचकर आंदोलनरत ग्रामीणों से मुख्यमंत्री को काले झंडे नहीं दिखाने की समझाईश की। उन्होंने रेल पटरियों के पास बनें कट्टानी मार्ग का जायजा लिया और यहां से गुजर रहे लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर नायब तहसीलदार, पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, सोहनराम महिया, धरनार्थी पेमाराम महिया, बाबूलाल जाजड़ा, छैलूसिंह पड़िहार, ओमप्रकाश सोनी, कुशालसिंह, मघाराम छरंग, विक्रमसिंह, पंचायत समिति सदस्य नत्थूसिंह, मांगीलाल महिया आदि उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से मृत पशुओं को डालने की जगह परिवर्तन करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर वर्तमान में मृत पशु डाले जा रहे हैं। उसके पास राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, सहकारी समिति कार्यालय, राजकीय पशु चिकित्सालय, गोपाल गौशाला और एक निजी विद्यालय चल रहा है। ऐसे में इन सभी सार्वजनिक स्थानों को ध्यान में रखते हुए मृत पशु डालने की जगह कहीं ओर किए जाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे अंडरब्रिज की मांग पर आंदोलनरत किसानों से की गई समझाईश, विरोध नहीं करने की अपील।