Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा निर्धारित होने के साथ ही क्षेत्र में विभागीय उदासीनता के कारण लंबे समय से अटके पड़े जनता के कार्यों को अब युद्ध-स्तर पर किया जा रहा है और क्षेत्र की जनता यही कह रही है कि “हे राजा, रोज ही आओ”। लोकतंत्र में किसी भी राज्य के राजा के रूप में मुख्यमंत्री का पद ही सर्वोच्च होता है और क्षेत्र में कांग्रेसी नेता राजा मुख्यमंत्री के सेनापति के रूप में आयोजन की कमान संभाले हुए है। कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा ने बताया कि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा द्वारा सोमवार को विद्युत निगम एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई एवं वार्ता के बाद क्षेत्र में पहले से स्वीकृत लेकिन लंबित दो 33 केवी जीएसएस के टेंडर एवं वर्क आर्डर जारी कर दिए गए है। विभिन्न गांवों में 13 स्वीकृत पेयजल ट्यूबवेलों का निर्माण भी त्वरित रूप से शुरू किया जाएगा। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में 33केवी जीएसएस तृतीय एवं मणकरासर में 33केवी जीएसएस द्वितीय के रूप में दो नए जीएसएस के टेंडर निर्माण, सामान व उपकरण सहित किया गया है। अब टेंडर लेने वाली कम्पनी एलएनटी पूरा जीएसएस तैयार करेगी एवं उपकरणों की देरी के कारण निर्माण कार्य होने के बाद भी सप्लाई नहीं हो पाने की स्थिति नहीं आ पाएगी। शीघ्र ही दोनों जीएसएस पूर्ण होकर ग्रामीणों की बिजली समस्याओं का समाधान करेगें। इसी प्रकार जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर विधानसभा क्षेत्र के गांव जयसिंहदेसर कलियां, लालासर, कुकनिया, बेरासर, मेघवालों का मौहल्ला कुचोर आथुनी, नायकों का मोहल्ला कुचोर आथुणी, मोरखाना, किरतासर, बादनूं, मसुरी में एक एक एवं गांव सिंधु में दो ट्यूबवेलों की पहले से स्वीकृत है लेकिन निर्माण नहीं किया जा रहा था। इन सभी ट्यूबवेलों का निर्माण त्वरित रूप से शुरू से करवाने पर सहमति बनी है एवं मुख्यमंत्री के आने से पहले ही होने की उम्मीद भी है। मुख्यमंत्री के आने से पहले युद्ध स्तर पर हो रहे कार्यों को देख कर आमजन खुश है एवं सरकार के रोज ही राज के आने की दुआ कर रहें है।